फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा-बग्घानाला मार्ग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा-बग्घानाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी उसमें भरने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। रविवार को ग्राम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर यहां मार्ग पर प्रदर्शन किया और प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला सड़क पर भरे पानी में विसर्जित किया। प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

यहां समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दूबे ने आरोप लगाया कि ओबरा-बग्घानाला मार्ग, बिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही। कई लोग गड्ढों में दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कहा कि डीएमएफ का सही इस्तेमाल सही क्षेत्रों में नहीं किया जा रहा है। इससे खनन व्यवसाय को भी नुकसान पहुंच रहा है। इधर से गुजरने वाली गाड़ियां भी गड्ढों में क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं। दुबे ने चेताया कि यदि जल्द इस मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुतला विसर्जन में राहुल जायसवाल, दुर्गा सिंह गोंड़, मंगरू गुप्ता, डा. संतोष जायसवाल, संतोष प्रजापति, मुन्ना सिंह, विनोद, राजकुमार, सोनू गुप्ता, बाबूलाल साहनी, संतोष चौरसिया, कलामुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें