फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मियों का किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को पावर प्लांट रेणुसागर के प्रशासनिक भवन में मानव संसाधन विभाग के सभागार में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। समारोह में दिग्विजय नाथ दूबे, राजदेव यादव, अबुल हसन, संतराज, जगदीश राम, राजेंद्र प्रसाद यादव, श्याम सुंदर दूबे एवं प्रेम सागर वर्मा का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। सहायक महाप्रबंधक कर्मचारी संबंध विनय कुमार वाजपेयी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी अपने को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें। संस्थान द्वारा मिलने वाली भविष्य निधि, ग्रेच्युटी का उपयोग सोच-समझकर करें । महाप्रबंधक मन्नू अरोरा, उप महाप्रबंधक अरुण पांडेय, प्रबंधक सुभाष चौबे, ओम कृष्ण श्रीवास्तव, दिनेश कुमार सिंह, नंद कुमार, एवं मिथिलेश कुमार सिन्हा ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपनी शुभकामनायें दीं। संचालन रमेश कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें