फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में कार्य करने को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में सोमवार को राजभाषा कार्यान्वन समिति की बैठक में हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। समूह महाप्रबंधक देवाशीष सेन हिंदी से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

राजभाषा प्रबंधक आदेश कुमार पांडेय ने पिछली तिमाही के दौरान की गई हिंदी गतिविधियों की जानकारी दी। सभी विभागों के तिमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। कुछ विभागों में हिंदी प्रयोग को बढ़ाने की काफी संभावना बताई गई। इसके अलावा अगली तिमाही जुलाई से सितंबर 2018 के दौरान किए जाने वाले हिंदी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई । हिंदी दिवस समारोह के आयोजन के बारें में विस्तार से चर्चा की गई। समूह महाप्रबंधक कहा कि हिंदी भाषा में नुक्कड नाटक तैयार करना चाहिए और उसके माध्यम से मजदूरों एवं कामगारों में विकास एवं कार्य स्थल पर अपनी सुरक्षा के प्रति सामाजिक चेतना विकसित करनी चाहिए। इस मौके पर महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, अपर महाप्रबंधक बीके सिंह, सीएमओ डा. साब्दे, उप महाप्रबंधक मानल संसाधन एमसी माझी, आलोक गुप्ता, संजय मिश्रा, सुदीप मन्ना, वरूण कर्माकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें