फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजट के बाद भी नहीं शुरू हुई चकबंदी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। ब्लॉक के मझिली व मुसरधारा गांव में चकबंदी की प्रक्रिया करीब पांच वर्ष पूर्व हुए गजट के बाद भी नहीं शुरू हो पाई है। इसको लेकर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर रामनुजधर द्विवेदी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने प्रार्थना पत्र देकर जल्द चकबंदी शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने पत्र देकर बताया कि मझिली व मुसरधारा गांव में चकबंदी के लिए गजट 29 जुलाई 2013 को हो गया था, लेकिन करीब पांच वर्ष पूर्ण होने को है और अभी तक इन गांवों को अभिलेख तहसील में ही है। इसे चकबंदी विभाग को ले लेना चाहिए था, लेकिन लापरवाही के नाते चकबंदी शुरू ही नहीं हो सकी है। अधिवक्ता रामानुज ने डीएम से मांग उठाई कि प्रथम चक्त्रस् की चकबंदी प्रक्त्रिस्या को शुरू कराने के लिए संबंधित गांवों के आवश्यक अभिलेखों को नियमानुसार चकबंदी विभाग को दिया जाए। डीएम अमित कुमार सिंह ने सहायक चकबंदी अधिकारी को जल्द समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें