सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग से नियमों को ताख पर रख कर संचालित हो रहे स्कूलों के संचालकों खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि राबर्ट्सगंज स्थित निजी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में हिेंदी के शिक्षकों से पठन-पाठन कराया जा रहा है। ऐसा कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। कहा इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षको की योग्यता की जांच कर कार्रवाई नही की गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। कहा कि पूर्व में छात्रो ने डीएम को मांगपत्र सौंपा था। डीएम ने डीएसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई न करने से छात्रों में नाराजगी है। अंकित, अमित, विनाय बरनवाल, सूरज मौर्या, दीपक मौर्या, ओमप्रकाश, आशुतोष शुभम यादव शामिल रहे।