फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर नीतियों का करेंगे प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर में गुरुवार को अपना दल की मासिक बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों की प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इं. सीडी सिंह पटेल ने कहा कि मई तक सभी बूथों का गठन कर दिया जाए। भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दें, ताकि वर्ष 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में मतदाता भाजपा उम्मीदवार केे पक्ष में मतदान न करें। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध पर रोक लगाने में फेल है। जिला कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पटेल ने कहा कि पिछले दिनों आंधी संग हुई बारिश से प्रभावितों को चिन्हित कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। विधान सभा अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार झूछा वादा न करें। अभी तक पूर्व मेें सूखे से प्रभावित कई किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। क्रय केंद्रों पर किसानों का सही ढंग से गेहूं क्रय नहीं किया जा रहा है। कृष्ण कुमार सिंह, गुलाब, सूरज, अंजू, निर्मला मिश्रा, मीनू पांडेय, फूलमती भारती, शांति, अनीता, रेहाना, पुष्पराज सिंह, अनिल सिंह, शिव सिंह, लालचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें