फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिया नदी के पुल से गिरकर साइकल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के मूड़ीसेमर ग्राम पंचायत में शादी से घर लौट रहा अवधेश (32) मंगलवार की रात मलिया नदी पर बने पुल से साइकिल समेत गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

मूड़ीसेमर गांव का अवधेश पुत्र मुनिरका मंगलवार की रात गांव में ही एक विवाह समारोह में ढोल बजाने गए था। वहां से रात में वह साइकल से घर लौट रहा था। इस दौरान मलिया नदी पर बने पुल से वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसके बारे में जानकारी ली। इस पर पता चला कि रात करीब दो बजे ही वह शादी समारोह से घर लौट गया था। बुधवार की सुबह नदी की ओर शौच करने गए लोगों ने एक व्यक्ति को मृत देखा तो उसकी शिनाख्त अवधेश के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सुधीर पासवान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। अवधेश शादी विवाह में ढोल बजाकर और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। ग्रामीणों का कहना है कि मलिया नदी पर बने पुल पर रेलिंग न बनने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने पुल पर रेलिंग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें