फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समेत 12 विभागों का कटा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने बकाये बिल वसूली को लेकर बुधवार को विभिन्न विभागों का कनेक्शन काटा। इससे संबंधित विभागों में हड़कंप मचा रहा। कनेक्शन कटने से संबंधित विभागों में अंधेरा छा गया। ऐसे में कई आवश्यक कार्य पूरे नहीं हो सके। हालांकि कनेक्शन विच्छेदन के लिए निकली टीम ने बिल जल्द जमा करने की बात संबंधित विभागों से कही है।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजीव वर्मा ने बताया कि 21 लाख 34 हजार 701 रुपये के 12 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। कनेक्शन विच्छेदन होने वाले विभागों में बीडीओ क्वार्टर पर एक लाख 62 हजार, ब्लॉक कार्यालय पर तीन लाख 42 हजार 66 रुपये, बाल विकास विभाग पर एक लाख 36 हजार 318 रुपये, डीएफओ रेंज कार्यालय म्योरपुर पर एक लाख 34 हजार 478 रुपये, डीएफओ इंस्पेक्सन हाउस पर 18 किलोवाट के एवज में सात लाख 44 हजार, सेक्रेटरी समिति किरबिल पर एक लाख 58 हजार 765 रुपये, सहकारी समिति किरबिल पर एक लाख 58 हजार 689 रुपये, ओम साईं बनवासी आईटीआई खैराही पर 27 हजार 807 रुपये, किरबिल निवासी रामस्वरूप पर एक लाख दो हजार 269 रुपये, बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति पर एक लाख 55 हजार 906 रुपये व रामचंद्र पर पांच हजार 278 रुपये बकाया है। उनका कनेक्शन काट दिया गया है। आठ बड़े बकाएदारों से 41 हजार रुपये वसूला गया। टीम में मनीष कुमार गुप्ता, संतोष, महमूद, बबलू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें