फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पहल के लिए 102 लोगों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा के संबंध में बेहतरीन पहल करने वाले एक सौ दो लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अलग-क्षेत्रों में उम्दा कार्य करने वाले तीन विभागों की टीमों को अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में समूह महाप्रबंधक के साथ वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह एवं निदेशक मंडल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनटीपीसी की पहचान लाभ से नहीं अपितु सुरक्षित कार्यस्थल, कर्मचारियों के स्वास्थ्य, उत्पादकता एवं गुणवत्ता के कारण होना चाहिए। सभी ने कर्मचारियेां से सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने व शून्य दुर्घटना के लिए अपील की और सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में समूह महाप्रबंधक देबाशीष सेन ने कहा कि सुरक्षा हमारी केवल वैधानिक नहंी अपितु नैतिक जिम्मेदारी है जिसमें प्रबंधन के अलावा सभी कर्मचारियों व संविदा श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। महाप्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा को भगवान के भरोसे अथवा भाग्य पर नहीं छोड़ा जा सकता। इससे पूर्व सुरक्षा विभाग के संयोजक अनुराग गौतम ने सिंगरौली स्टेशन में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुरक्षा के संबंध विशेष पहल करने वाले 47 कर्मचारियेां, 52 संविदा कामगारों व तीन सीआईएसएफ जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गुड हाउस कीपिंग सेफ्टी अवार्ड के लिए मेडिकल विभाग को विजेता और आपरेशन विभाग को उपविजेता का अवार्ड मिला। इसी प्रकार गुड सेफ्टी रिकार्ड के लिए रसायन विभाग को विजेता तथा आफसाईट मेंटीनेंस विभाग को उपविजेता का अवार्ड दिया गया। कर्मचारियों के व्यावसायिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएंडआई विभाग को प्रथम तथा सीएचपी विभाग को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन आदेश कुमार पंाडेय द्वारा किया गया। एसके पंडित के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महाप्रबंधक टीके राव एवं संजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें