फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी मेंबरों के खींचतान में बची ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। ब्लॉक प्रमुख चोपन बबली के खिलाफ सोमवार को लाया गया अविश्वास प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आपसी खींचतान के कारण गिर गया। करीब 19 दिन पहले डीएम के समक्ष अविश्वास की नोटिस लेकर पहुंचे 83 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से एक भी सदस्य निर्धारित समय तक बैठक में नहीं पहुंचा। 150 सदस्यों वाले इस सदन में पूर्व में ही दो सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है और एक ने इस्तीफा दे दिया था। शेष 147 में से एक भी सदस्य के बैठक में नहीं पहुंचने पर एसडीएम सदर विशाल यादव ने संख्या बल के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सोमवार की सुबह से ही ब्लाक परिसर में गहमागहमी रही। सीओ ओबरा डॉ. केजी सिंह के अगुुवाई में ब्लाक परिसर के बाहर कर्इ थानों की पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे। सुबह 11 बजे तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक परिसर के अंदर होने वाली बैठक में पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था। ठीक 11 बजे सदर एसडीएम विशाल यादव ने गेट बंद करा दिया। इस दौरान 147 सदस्यों में से एक भी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए नहीं पहुंचा जिससे बैठक ही नहीं शुरू हो सकी। एसडीएम विशाल यादव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति नही हुई, जिसके नाते अविश्वास की कार्रवाई निरस्त कर दी गई। उन्होंने बैठक निरस्त होने की घोषणा कर दी जिससे ब्लाक प्रमुख बबली की कुर्सी बच गई। 10 जनवरी को कचनरवा से क्षेत्र पंचायत सदस्य रागनी देवी के नेतृत्व में 83 सदस्यों ने चोपन ब्लॉक प्रमुख बबली के खिलाफ गबन एवं मनमानी के विरुद्ध डीएम को हलफनामा दिया था। अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इस पर डीएम ने 29 जनवरी को बैठक निर्धारित किया था। लेकिन तय समय पर प्रमुख के खिलाफ एक भी सदस्य सदन में नही पहुंचे। इस नाते वोटिंग की नौबत ही नहीं आई। ब्लाक प्रमुख बबली नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद के छोटे भाई की पत्नी हैं। पहली बार भी वो निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनी गई थी। ब्लॉक प्रमुख बबली ने कहा कि ये जीत विकास की जीत है। इसका श्रेय उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वालों को जाता है। इस मौके पर राजा मिश्रा, आमिल बेग, नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, पूर्व प्रधान लवकुश भारती, धर्मेंद्र सिंह, बाबूलाल पांडे, सुनील गौड़, संतोष वमस्त्रर्त्त, मीना देवी, डम्पू सिंह, विनीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें