फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता पक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ दुद्धी/ घोरावल। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर शनिवार को सपाइयों ने तीनों तहसीलों पर धरना देकर सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लिया। राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्री मांगपत्र संबंधित तहसील के अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में पूर्व मंत्री व्यासजी गोड़, दुद्धी के टॉउन क्लब मैदान से रवि बड़कू, पूर्व विधायक रूबी प्रसाद और घोरावल में पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे की अगुवाई में केेंद्र और राज्य सरकारों को घेरा गया। कहा कि सत्ता संभालते ही भाजपा ने किसानों से आलू खरीदने का वायदा किया था, मगर ऐसा नहीं हुआ। किसान आलू फेंकने के लिए मजबूर हैं। बिचौलिये धान की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। किसान विरोधी भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में वृद्धि कर दिया है। रबी की बुआई करने के लिए किसानों को उर्वरक नहीं मिल रहा है। गन्ना किसानों को अभी तक गन्ना का मूल्य नहीं मिला। किसानों का गन्ने का करीब दा़े हजार करोड़ रुपये बकाया है। कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया। कृषि यंत्रों और कीटनाशक दवाइयों पर जीएसटी लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
राबर्ट्सगंज में धरने की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रामसेवक यादव ने किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, इश्तियाक खां, संजय यादव, प्रमोद यादव, डॉ केडी सिंह, मुख्तार अहमद, मन्नू पांडेय, संजय यादव, आदि मौजूद रहे। दुद्धी में पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव,संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने किया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, सोबरन सोनवान, बुद्धिनारायण यादव, अंजनी यादव, रमेश यादव, रुकसाना खानम, शकुंतला देवी आदि मौजूद रही। घोरावल: पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, देव चरण सिंह यादव, बाबूलाल यादव, राम प्यारे पटेल, बाबू हाशमी, जगत पटेल, महेंद्र यादव, अंजनी चौबे, कुबेर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें