फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीन टच करते ही सामने होगी कृषि संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। इंटरनेट सेवा से जुड़े किसान अब घर बैठे ही कृषि विभाग से संबंधित जानकारी और योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। किसान मोबाइल में यूपी पारदर्शी किसान सेवा योजना एप अपलोड करने के साथ स्किन पर योजना और मिलने वाले फायदों की जानकारी सामने होगी। इस एप पर किसान अपनी समस्याओं को भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय सरकार ने बताया कि किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र पर मिलने वाली सब्सिडी आदि के बारे में जानकारी देने के लिए एपलिकेशन की शुरूआत की गई है। जिले में लगभग एक लाख 93 हजार किसान हैं। इनमें से अधिकतर किसान और उनके परिवार के इंटरनेट सेवा से जुड़े हैं। ऐसे लोग यूपी पारदर्शी किसान सेवा योजना एप का लाभ उठा सकेंगे। बताया कि किसान मोबाइल में यूपी पीके एसवाई योजना का एप लोड कर जानकारी पा सकते हैं, उनके लिए सरकार की ओर से कौन-कौन से योजना, किस खाद, बीज व कृषि यंत्र पर कितना सब्सिडी मिल रहा है आदि का पता लगा सकते हैं। कहा कि किसान एप पर अपनी पंजीयन कराने के अलावा अगर कृषि विभाग से संबंधित कोई शिकायत है तो उसे दर्ज करा सकते हैं। शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें