फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर नामाकंन पत्रों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सहकारिता विभाग के चुनाव को लेकर जिले में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। कई सालों बाद सूबे में सत्ता में आई भाजपा सहकारिता चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी जोर लगा दी है। वहीं, अन्य दलों एवं निर्दल उम्मीदवारों ने भी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वोटरों को अपने पाले में करने के लिए एड़ीचोटी एक कर दिया है। सोमवार को जिले के 69 समितियों पर नामांकन पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के समितियों पर सचिवों की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए भरे गए 127 नामांकन, चतरा में 72, नगवां में 47, चोपन में 78, घोरावल मेें 165, बभनी में 69, दुद्धी मेें 179 और म्योरपुर ब्लॉक में 146 नामांकन पत्रों की जांच की कार्रवाई पूर्ण की गई। 23 जनवरी को नामांकन पत्रों को वापस लेने और चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि मुकर्रर की गई है। 29 जनवरी को मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। 30 जनवरी को सभापति, उपसभापति, तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, मतदाता सूची पर आपत्ति, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन दाखिल करना, नामांकन पत्रों की जांच, वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन, नामांकन पत्र वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे उम्मीदवारों की दिल की धड़कनें बढ़ रही है। भाजपाई अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए समिति के वोटरों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं अन्य दलों के नेता भी खुद की पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। देर रात तक उम्मीदवार वोटरों का परिक्रमा कर रहे है। फिलहाल मतदाता सभी उम्मीदवार को उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दे रहे है, लेकिन वक्त ही बताएगा कि वोटर किस प्रत्याशी के सिर में जीत का सेहरा बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें