जनपद में रिक्त चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष, तीन बीडीसी समेत 34 पदों पर उपचुनाव कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजा है। राज्य निर्वाचन आयोग से तिथि मुकर्रर होने के बाद जिला प्रशासन रिक्त सभी पदों पर चुनाव कराएगा।
जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद 12 अक्तूबर 2017 से पद रिक्त चल रहा है। चोपन ब्लॉक वार्ड 65 की क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहर मनिया, राबर्ट्सगंज ब्लॉक के वार्ड 83 की बीडीसी सीता की मृत्यु की मृत्यु और चोपन के वार्ड 76 के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण कुमार पासवान के त्यागपत्र देने से पद रिक्त है। इनके अलावा विभिन्न कारणों से खाली घोरावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत भटौलिया के वार्ड पांच, बहेरा के के वार्ड चार, पगिया के वार्ड एक, जुड़वरिया के वार्ड एक, सहदेइया बैडाड़ के वार्ड दो, ओबराडीह के वार्ड एक, सरवट के वार्ड दस, धौरहरा के वार्ड पांच, खजुरौल के वार्ड तीन, चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरौधी के वार्ड एक, कन्हौरा के वार्ड एक, कुड़ारी के वार्ड आठ, दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनौरा के वार्ड 11, कटौली के वार्ड चार, आठ, जोरूखाड़ के वार्ड दस, करहिया के वार्ड पांच, नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांची के वार्ड छह, म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अनपरा के वार्ड छह, परासी के वार्ड छह, नौडिहा के वार्ड तीन, चैरी के वार्ड छह, राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत कम्हारी के वार्ड दस, कसयाकला के वार्ड दो, पसही कला के वार्ड पांच, चिरहुली के वार्ड पांच, कबरी के वार्ड दो, सुकृत के वार्ड 14 और कोटास के वार्ड नौ में चुनाव होना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को सूची भेज दी गई है। आयोग से चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।