फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मजदूरी न मिलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बकाया मजदूरी का भुगतान कराने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरदहा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने प्रधान समेत अन्य पर विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट करने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब बकाया भुगतान न होने पर वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के तहत काम करवाक कर श्रमिकों के मजदूरी का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों को मजदूरी की भुगतान के लिए मांगपत्र दिया गया, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। मेहनताना न मिलने के कारण कई श्रमिक भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी जांच कराई जाए। उन्होंने डीएम से मांगों को पूर्ण कराने की मांग की है। जीरावती, डंगर, रजमती, अमरावती, श्यामा, गुलाबी, सूरज गिरि, बंदना, इसरावती देवी, गीता देवी, जिरावती, धानपति देवी, शोमरी, संगीता देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें