रेणुकूट। मुख्य चौराहे पर वाल्मीकि समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को फिल्म अभिनेता सलमान खां का पुतला फूंका। इस दौरान उनके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। वाल्मीकि समाज के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया।
तीनों दलों के कार्यकर्ता रेणुकूट मुख्य चौराहा पर बुधवार की दोपहर इकट्ठा हुए और सलमान खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां सलमान का पुतला फूंकने के बाद उन पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया। वाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष नरेश वाल्मीकि, विश्व हिंदू परिषद के नगर महामंत्री सज्जन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि किसी भी समाज के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना। फिल्म अभिनेता का वाल्मीकि समाज के प्रति प्रयोग किया गया जातिसूचक शब्द निंदनीद है। बजरंग दल प्रखंड के संयोजक राजेश सिंह, शिव प्रताप सिंह, भाजपा के सुनील दुबे, सोनू, पिंटू, विजेंद्र, रमेश सतपाल, पवन कुमार, अनिल, कैलाश चंद रावत सहित वाल्मीकि समाज के तमाम लोगों ने रेणुकूट चौकी प्रभारी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।