फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रैफिक पुलिस के साथ दिखेंगे पीआरडी जवान 17-19-30

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पीआरडी जवान भी ट्रैफिक पुलिस के साथ चौराहों पर दिखायी देंगे। इसके लिए विभागीय कार्यवाही पूर्ण करके शासन को पत्रावली भेजी गयी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिले में 300 पीआरडी जवान हैं, जिसमें 20 महिला पीआरडी हैं। अभी तक इनकी ड्यूटी राबर्ट्सगंज मंडी समिति, घोरावल एग्रो एवं राबर्ट्सगंज पालिटेक्निक कॉलेज पर लगायी जाती थी। इन पीआरडी जवानों को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। एक साल में कम से कम तीन माह तक अधिकतम छह माह तक ही इन जवानों को ड्यूटी मिलती है। इसकी वजह से पीआरडी जवान अपने आपको बेरोजगार मानते हुए कोसते रहते हैं। पीआरडी जवानों की ओर से बार-बार विभिन्न सरकारी अथवा गैर सरकारी विभागों में ड्यूटी लगाए जाने की मांग की जाती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ चौराहों पर पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर शासन को पत्रावली भेजी गयी है। अब सिर्फ इंतजार है शासन से ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में स्वीकृति मिलने की। स्वीकृति मिलते ही पीआरडी जवानों की ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस के साथ चौराहों पर लगायी जाएगी। इससे पीआरडी जवानों का भी हौसला बढ़ेगा। इसके अलावा नियमित रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें