फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ डीएम के पास पहुंचे सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के खिलाफ सदस्य लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को 19 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव संबंधी प्रस्ताव लाने का निर्णय लेते हुए डीएम को शपथपत्र सौंपा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य एवं उनके प्रतिनिधि सदस्यों ने छह बिंदुओं पर डीएम को अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस के साथ शपथ पत्र सौंपा गया। कहा कि अध्यक्ष के आचरण से सदस्य नाराज हैं। मनमाने ढंग से अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सदस्यों की ओर से क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए दिए गए प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा रहा है। विकास कार्य न होने से जनता में सदस्यों की छवि खराब हो रही है। जिला पंचायत में अनियमितता की शिकायत की गई थी। डीएम की जांच में गड़बड़ी मिली थी। इसी रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया। जिपं सदस्य अमरेश पटेल, राजकुमार, राजपति देवी, तेजबली, रमाकांत, मनोज सोनकर, नागेंद्र, संजूलता, अमरावती, राजकुमार संघर्षी, रामवृक्ष, बालकेश्वर सिंह, अंशु, मुनीब, बिरझन राम, मानसिंह, देव नारायण सिंह, दुर्गावती, काजल ने डीएम को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वस प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें