फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार में मिली धनराशि शिक्षक-अभिभावक कोष को दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (सलखन)। राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर दिल्ली से लौटे राजाबलदेव दास बिड़ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल का गुरुवार को विद्यालय में क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। कठपुतली के जरिए आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने वाले हरिशंकर शुक्ल ने पुरस्कार राशि 50 हजार रुपये शिक्षक अभिभावक बाल कोष में जमा करने की घोषणा की।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर में मारकुंडी के गुरमा मोड़ पर पुष्प व माल्यर्पण कर उनका स्वागत हुआ। जिला पंचायत सदस्य सलखन प्रतिनिधि तेजधारी यादव के नेतृत्व मे मारकुंडी के ग्रामीण व छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पइका, पथरहा के लोग मौजूद रहे। फिर वे राजा बलदेव दास बिड़ला सोन घाटी विद्यालय के गेट पर पहुंचे जहां पर पहले से ही मौजूद लोगों ने स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं ने पुष्प व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। लोगों ने शुक्ल को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए विचार प्रकट किए। शुक्ला ने सबका अभिवादन करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य नही यह सोनभद्र की जनता का सम्मान है। नगद के रूप में प्राप्त 50 हजार रुपये को उन्होंने शिक्षक अभिभावक बाल सहायता कोष में देंने का निर्णय लिया। इस मौके पर कमलेश चौबे, गिरधारी यादव, राजकुमार मिश्र, खुर्शीद अहमद, रमेश चंद्र, अशोक सिंह, तेजवंत पांडे, दीपक दुबे, राजेश अग्रहरी, इसरत परवीन, गीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें