सोनभद्र। सदर ब्लॉक के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में 63वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गुरुवार को दूसरे दिन भी हुई। इसमें द्वितीय सत्र में सब जूनियर बालक वर्ग की रिकर्व राउंड की प्रतियोगिताएं हुई।
60 मीटर और 40 मीटर रिकर्व राउंड बालक वर्ग में वाराणसी मंडल के अरमान कुरैशी प्रथम और आशीष तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि तीसरा स्थान मेरठ मंडल के आर्यन राणा के नाम रहा। ओवर आल में दूसरी तरफ 50 व 30 मीटर बालक रिकर्व राउंड में वाराणसी मंडल के आशीष तिवारी और अरमान कुरैशी क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में भी मेरठ के आर्यन राणा को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
शुक्रवार को प्रथम सत्र में जूनियर वर्ग बालक व बालिका इण्डियन राउंड की प्रतियोगिता हुई। इसके तहत बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 40 मीटर में मिर्जापुर मंडल के नीरज चौहान प्रथम, मेरठ मंडल के मोनू कुमार द्वितीय और वाराणसी मंडल के सत्यम कुमार गुप्ता तृतीय रहे। 30 मीटर में मिर्जापुर मंडल के नीरज चौहान प्रथम, पंचू कुमार द्वितीय और मोनू कुमार मेरठ तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी तरफ बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 40 मीटर में वाराणसी मंडल की शांभवी सिंह प्रथम, मेरठ मंडल की स्वाति मौर्या द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। 30 मीटर में मेरठ मंडल की काजल प्रथम व नेहा द्वितीय तथा वाराणसी मंडल की शांभवी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।