फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रेणुकूट)। नगर और मुर्धवा क्षेत्र में व्याप्त विद्युत दुर्व्यवस्था से क्षुब्ध व्यापारियों ने मंगलवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सहायक अभियंता वीरेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि दो माह से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नगर की विद्युत व्यवस्था बीते दो माह से चरमरा गई है। नियमित कटौती के अलावा कभी भी बिजली काट दी जा रही है। कभी-कभी तो पूरे दिन भर बिजली गायब रहती है, जिससे लोगों को पानी की समस्या के साथ-साथ मलेरिया व अन्य बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। नगर में लगाए गए काफी समय पूर्व लगाए विद्युत पोल व तार काफी जर्जर हो गए हैं। इस कारण भी आए दिन आपूर्ति बाधित होती रहती है। इससे कभी भी इसके कारण बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। विद्युत बिल में भी काफी अनियमितता सामने आ रही है, जिससे लोग परेशान हो कर कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो उपभोक्ता बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव, नईम ग़ाजीपुरी, अखिलेश यादव, सोमनाथ शर्मा, रामप्रकाश साहनी, मुकेश, आफताब, मोतीलाल, जनार्दन प्रसाद, श्याम लाल, पंकज सिंह, जय प्रकाश सिंह, मुरारी विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें