सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 10वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान चंद्रशेखर के जीवन और व्यक्तिव पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि चंद्रशेखर ने एक लेख में कहा है कि वादों को भूलने से जनता का सिर्फ सरकार से ही नहीं जनतंत्र की प्रणाली से भी भरोसा उठने लगता है। नारे लगाकर ताकत हासिल करने के बाद लोगों की समस्याएं सुलझायी नहीं गई तो इसके परिणाम भयावह होंगे। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास कार्य कराया और जनता की समस्याएं दूर करने का कार्य किया। डॉ. गोपाल सिंह, हिदायत उल्ला खां, राम आसरे भारती, मन्नू पांडेय, मो. सईद कुरैशी, इम्तियाज अहमद, संजय सिंह मौजूद रहे।