फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए 67 मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना के संक्रमण के फैलाव को पूरी तरह से रोकने के लिए 629 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति बनाई जा रही है। समिति लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक कर रही है। लक्षणयुक्त व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग करेगी। जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को पास के राजकीय अस्पताल भेजवाएगी। डीएम ने 67 न्याय पंचायतों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समिति और सर्विलांस टीमों के कार्यों पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है। कोरोना संबंधी प्रथम डोज का टीकाकरण 91 हजार 985 व दूसरे चरण का टीकाकरण 26 हजार 449 नागरिकों का किया जा चुका है। राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में एक हजार 378 सर्विलांस टीमें सक्रिय हैं। टीम ने 23 लाख एक 652 घरों का भ्रमण किया है। भ्रमण के दौरान लक्षणयुक्त मरीजों की जांच कराकर जन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। 462 हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किए जा चुके हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति भी बनाई जा रही है। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए डीएम अभिषेक सिंह ने सभी न्याय पंचायतों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समिति, सर्विलांस टीमों समेत अन्य कर्मियों के कार्यों की निगरानी करने के लिए तैनात कर दिया है।
कोरोना के संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाने 629 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति बनाई जा रही है। इन समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लोंगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। 67 न्याय पंचायतों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समिति और सर्विलांस टीमों के कार्यों पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिए गए है। - योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन

जिले में अब तक चार लाख 96 हजार 920 व्यक्तियों की कोरोना जांच की जा चुकी है, जिसमें 16 हजार 540 कोरोना मरीज पाए गए हैं। 15 हजार 427 ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। रविवार तक 872 कोरोना पॉजिटीव मरीज हैं। अब तक कुल 241 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें