फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से नेपाल जा रहे 65 श्रमिकों को कराया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। गैर प्रांतों से मजदूरों के आने की सिलसिला जारी है। प्रतिदिन छत्तीसगढ़ सीमा आसनडीह से सैकड़ों मजदूरों को बसों द्वारा यूपी में लाया जा रहा है। शुक्रवार को रायपुर छत्तीसगढ़ से बस द्वारा 65 श्रमिकों का जत्था नेपाल के लिए गया। सौ से तीन सौ तक प्रतिदिन आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, रायगढ़, रायपुर, विशाखापत्तनम से मजदूरों का जत्था यूपी बार्डर आसनडीह पहुंच रहा है। आने वाले सभी मजदूरों को छत्तीसगढ़ सीमा आसनडीह से बसों द्वारा म्योरपुर स्थित श्रीराम डिग्री कालेज क्वारंटीन सेंटर पर लाया जा रहा है। जो श्रमिक अपने निजी वाहनों द्वारा जा रहे हैं उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भेजा जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर से सभी मजदूरों को उनके गृह जनपदों में साधन द्वारा भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारी हमेशा आने जाने वाले मजदूरों को जांच के बाद उन्हें भेजने का काम कर रहे हैं। बभनी मोड़ पर सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम के नेतृत्व में चल रहे अन्नपूर्णा भोजनालय में प्रतिदिन आने जाने वाले मजदूरों को नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है। भोजन के बाद सभी श्रमिकों को लाई, चना और गुड देकर भेजा जा रहा है। भोजन से पूर्व श्रमिकों को गिलोय, काली मिर्च, अदरक, गुड़, तुलसी की पत्ती, अजवाइन का काढ़ा भी पिलाया जा रहा है। अब तक नि:शुल्क अन्नपूर्णा भोजनालय में दस हजार से ज्यादा लोगों को भोजन कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें