सोनभद्र। खाद्य विभाग और मंडी समिति की टीम की ओर से पकड़ी गई गेहूं लदी चार ट्रैक्टर ट्राॅलियों को शुक्रवार को छोड़ दिया गया। मंडी शुल्क की चोरी पर उनसे 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इन पर करीब 200 क्विंटल गेहूं लदा था।
गेहूं की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम की ओर से टीमें गठित की गई हैं। बुधवार की रात खाद्य विभाग व मंडी समिति की संयुक्त टीम ने करमा ब्लॉक के खैराही मोड़ी से गेहूं लदी चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा था। गेहूं को बिक्री के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। चालकों के पास कोई कागजात नहीं था। छानबीन के बाद मंडी शुल्क की चोरी में व्यापारियों से 63950 रुपये जुर्माना वसूला गया। रॉबर्ट्सगंज के मंडी सचिव रविकांत ओझा ने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉलियाें को छोड़ दिया गया। गेहूं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।