रॉबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज होमगार्ड परीक्षा के पूर्व अभ्यर्थियों की लगी कतार। संवा
सोनभद्र। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को 74 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थियों की उपस्थिति रहीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था केे बीच जिले के सभी छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 3663 अभ्यर्थी शामिल हुए।
दोनों पॉली में करीब 1233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों का डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रॉबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी और श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को गहन तलाशी के बीच गुजरना पड़ा।
मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। बायोमेट्रिक मिलान और आइरिश स्कैन से पहचान पुख्ता होने के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पॉली में सभी छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 2448 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें सिर्फ 1819 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
इस तरह पहली पॉली में 629 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पॉली की परीक्षा में पंजीकृत 2448 अभ्यर्थियों में 1844 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए।
604 अभ्यर्थी परीक्षा से दूरी बनाए रहे। परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।