नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज में उपचार करते डाक्टर। संवाद
सोनभद्र/सलखन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 62 से अधिक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द और शुगर के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे।सीएमओ कार्यालय के समीप संचालित स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह के नेतृत्व में 32 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं, सलखन स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित आहार लेने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मनोज राठौर, चरणजीत सिंह और कृष्णकांत चौबे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।