फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल का व्यापारियों ने किया स्वागत

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष बनव
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के रविवार को रॉबर्ट्सगंज आगमन पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर के एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की गतिविधियों और प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कंछल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और एफडीआई को पारंपरिक व्यापार के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए सरकार से इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छोटे और मझोले व्यापारी लगातार दबाव में हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और नगर विकास विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर जल्द ही ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से वार्ता की जाएगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन का प्रांतीय चुनाव 17 व 18 अप्रैल 2027 को लखनऊ स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोतीनगर में होगा। उन्होंने सभी जिलों के व्यापारियों से शत-प्रतिशत भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में कम चौड़ी सड़कों के किनारे छोटे उद्योग स्थापित करने की अनुमति देने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, जिला महामंत्री मनोज जालान, हिदायतुल्ला खान, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सरदार संतोष सिंह, पवन जैन, राज नारायण तिवारी, चंदन केसरी, अमित मखान्छु, नवल वाजपेयी, रविंद्र केसरी, संतोष केसरी, आसिफ वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें