फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नवोदय की हर सीट पर 62 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर सोनभद्र में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 20 जनवरी को 14 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। कुल 80 सीटों पर दाखिले के लिए 5007 आवेदन आए हैं। हर सीट पर 62 से अधिक दावेदार हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा छह में रिक्त 80 सीट पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके सापेक्ष प्रवेश के लिए कुल 5007 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसकी जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य एसपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए राबर्ट्सगंज में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
घोरावल ब्लॉक में भारतीय इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज, चतरा ब्लॉक में शाहजादा साहब इंटर कॉलेज, चोपन ब्लॉक में गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, रेलकर्मचारी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह से दुद्धी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा, बभनी ब्लॉक में दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 20 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से दोपहर में 1.30 बजे के बीच परीक्षा कराई जाएगी। बच्चों को परीक्षा केंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें