फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास का किराया न देने पर प्रबंधन ने दिया नोटिस, हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के अस्थाई कालोनी में निवास करने वाले दर्जनों लोगों को आवास का किराया न देने पर शुक्रवार को प्रबंधन ने नोटिस जारी कर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
अनपरा तापीय परियोजना के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि एचएससीएल, डब्लूआई कालोनी में निवास कर रहे बकायेदारों को नोटिस दी गई है। उन्होंने बताया कि नोटिस में उन आवासों के रहवासियों को शामिल किया गया है। जिनका बकाया 10 हजार रुपये के ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नोटिस जारी कर 15 दिन के अंतराल में किराया न जमा करने वालों के खिलाफ पानी व बिजली कनेक्शन विच्छेदन के साथ आवास को खाली कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। विदित हो कि परियोजना के निर्माण के समय अस्थाई कालोनी का निर्माण कराया गया था। जिसको प्रबंधन से लोग आवंटित कराकर रह रहे है। सूत्रों की माने तो किराया न देने वालों में लाखों रुपये के बकायेदार शामिल है। जिनके खिलाफ प्रबंधन ने मोर्चा खोल दिया है। पांच दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी की गई है। प्रबंधन के इस कार्यवाही से संबंधित रहवासियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें