फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में होलिका में लगी आग, फोर्स पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपर (सोनभद्र)। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया गांव में रविवार की शाम संदिग्ध हाल में होलिका में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही दलबल के साथ कोतवाल विपिन तिवारी मौके पर पहुंच गए। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर होलिका में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस होलिका में आग लगाने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तकिया गांव में चंदौली जिले के बार्डर पर होलिका स्थित है। रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे तकिया गांव में स्थित होलिका में आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने डिब्बे-बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। वहीं होलिका में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे खलबली मच गई। फोर्स के साथ कोतवाल और सुकृत चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कोतवाल को एक समुदाय के लोगों ने बताया कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने होलिका में आग लगाई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए जिनके ऊपर आग लगाने का आरोप था उन्हें पकड़ने गई तो वे अपने घर पर नहीं मिले। सिटी सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि आग लगाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें