फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सीमा पर दीवार बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। देश बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ बुधवार को सदर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की सीमा पर अस्थायी दीवार बनाने की मांग उठाई। आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यहां संगठन के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा कि यदि देश की आजादी के समय ही देश के नेताओं ने पाकिस्तान-चीन सीमा पर दीवार बना दिया होता तो शायद चीन व पाकिस्तान से सीमा विवाद को लेकर भारत को युद्ध का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने सीमा पर दीवार बनाने की मांग की। कहा कि यदि सीमा पर दीवार नहीं बनी तो देश के बेकसूर जवान शहीद होते रहेंगे। पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के संघटन प्रमुख पवन कुमार ने कहा की मोदी सरकार ने देश की सीमा पर दीवार बनाने से इनकार करके देश की सुरक्षा मे लापरवाही किया है। पाकिस्तान सीमा पर दीवार के मुद्दे को हमारे संघटन का समर्थन है। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, शिवप्रकाश, अतुल कनौजिया, शमसाम खां, राजू सिंह, अतुल कन्नोजिया, अब्दुल वाहेब, प्रदीप चौहान, उमेश शुक्ला, सुशील प्रजापति समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें