सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब सवा 11 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में एक हाइवा ट्रक साइड से इनोवा में टक्कर मारते हुए चोपन की ओर निकल गया। संयोग रहा दुर्घटना में इनोवा में सवार राबर्ट्सगंज नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल समेत अन्य लोगों को कोई चोट नहीं लगी। चेयरमैन ने इनोवा से पीछा कर सदर विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय के समीप भाग रहे ट्रक को रोक लिया। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि ट्रक चालक के खुद की गलती स्वीकार करने पर उसे छोड़ दिया।