सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को राबर्ट्सगंज में सदर विधायक भूपेश चौबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नमो अगेन टी-शर्ट दिया और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने प्रधानमंत्री के कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने में जिले का नौजवान अपनी सहभागिता एवं भूमिका निभाएगा। एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी उर्जा के साथ काम करेगा। उन्होंने आज के राजनीतिक परिदृश्य में बने महागठबंधन को महाठगबंधन कहा। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सोनू पंडित ने युवाओं को चुनाव की तैयारी के प्रति सहेजा। इस दौरान रजनीश रघुवंशी, शार्दुल विक्रम हिरेश, गौरव शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, संगम गुप्ता, उत्कर्ष पांडेय, संदीप सिंह, नीतेश चौबे, धीरेंद्र पटेल, रतेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।