फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे लगन, निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज में फाइनल क्विज कांटेस्ट और कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह शनिवार को हुआ। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता कांता प्रसाद दूबे, विशिष्ट अतिथि सच्चिदानंद श्रीवास्तव व राजेंद्र तिवारी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक रामशंकर दूबे व प्रधानाचार्य आलोक देव पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक दुबे ने कहा कि सदैव पूरी निष्ठा व लगन से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहिए। कार्यक्रम में डॉ. एसपी दूबे, संजय पांडेय, अनिल पांडेय, सत्यदेव श्रीवास्तव, विशेष पाठक, अमित पटेल, रजनीश दूबे, अनुपम पांडेय, अभिषेक तिवारी, नीलम गुप्ता, सज्जाद हुसैन, गौरव विश्वकर्मा, विजय द्विवेदी, जय प्रकाश सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, अजय पांडेय, रूपक वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, केएनडी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें