फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा के प्रांगण में बारहवीं के छात्र -छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ नृत्य की मनोरंजक प्रस्तुति दी । आचार्य एके सिंह ने डीएवी अनपरा के पुरातन संस्कार एवं छात्रों की उपलब्धियों की चर्चा की। कहा कि समय का सदुपयोग कर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मिस्टर फेयरवेल अभिनव कुमार यादव और मिस फेयरवेल यूमिका चयनित हुई। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद की भी घोषणा की। छात्र प्रमुख सत्यम राय और छात्रा प्रमुख शिवानी चतुर्वेदी चयनित की गई। इसी तरह खेलकूद प्रमुख, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख, साहित्यिक क्रियाकलाप प्रमुख, साइबर सेल प्रमुख के नामों की घोषणा हुई। संचालन शिवानी, आकांक्षा पाण्डेय, अनन्या और दीपिका चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें