म्योपुर। ब्लॉक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी एसपी सहाय के निरीक्षण में दस विद्यालय बंद मिले। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक त्रिलोकी राम, उच्च प्राथमिक विद्यालय नधिरा के सहायक अध्यापक शिवम तिवारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय राजासरई के सहायक अध्यापक योगेश कुमार, प्रा.वि. ठाड़पाथर के सहायक अध्यापक हेसामुद्दीन, प्रा.वि. म्योपुर द्वितीय के सहायक शिक्षक पूजा मिश्रा, प्रा.वि. दलित बस्ती की शिक्षामित्र सुमन देवी, प्रा.वि. राजासरई के शिक्षामित्र राजेश्वरी कुमारी, प्रा.वि. खरवारी टोला के शिक्षामित्र शांति कुंवर, उच्च प्रा.वि. कांचन सहायक अध्यापक इकरार हुसैन, प्रा.वि. तेनूडाड़ सहायक अध्यापक नारायण दास गुप्ता स्कूल बंद कर गायब मिले। कहा कि कार्यवाही के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी गई है।