फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटी, तीन दिन से सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। केबिल बिछाने के लिए खुदाई के दौरान पुरानी सब्जी मंडी के पास पाइप लाइन फटने से पिछले तीन दिनों से हजारों लीटर पानी बह गया। वहीं, लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अब नगर पंचायत प्रशासन ने शाम की पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष है। एक निजी संचार कंपनी की ओर से केबिल डालने के लिए खुदाई के दौरान तीन दिन पहले पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फट गई थी, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते वार्ड छह और 11 में लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने बताया कि भूमिगत केबिल डालने के दौरान मेन पाइप लाइन कई जगह से फट गई है। इससे सड़क पर पानी बह रहा है। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनियों की ओर से भूमि के अंदर केबिल डालने के कारण आएदिन ऐसी समस्या आ रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। चेयरमैन ने बताया कि कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर क्षतिपूर्ति जमा कराने को कहा गया है। नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें