फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराए कालेज प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष हिमांशु यादव के नेतृत्व में गुरुवार को प्रयोगात्मक कक्षाओं के नियमित संचालन की मांग उठाते हुए कालेज प्रशासन का घेराव किया। यहां छात्रों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। छात्रसंघ के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने कहा कि विज्ञान संकाय के सभी विषयों की प्रयोगात्मक कक्षाएं सुचारु रूप से चलाई जानी चाहिए, ताकि प्रयोगात्मक परीक्षाओं में विद्यार्थियों को मदद मिले और शिक्षा स्तर को बेहतर किया जा सके। कालेज प्रशासन से मांग की गई कि प्रयोगशाला की बेहतर स्थिति को सुधारा जाए व यंत्रों के रख रखाव सहित उपयुक्त होने वाली सामग्रियों की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

छात्रसंघ महामंत्री सुदंरम मिश्रा ने बताया कि छात्रसंघ की पहल पर वाचनालय कक्ष का सुंदरीकरण कर शैक्षिक सेवा शुरु कर दी गई हैं। कला संकाय प्रतिनिधि राहुल पांडेय ने कहा कि नियमित कक्षाओं व प्रयोगिक कक्षाओं के संचालन की मांग की। घेराव के बाद प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों को मांगों के संबंध मेेें लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्रसंघ के विज्ञान संकाय प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, करिमुल जमा अंसारी, सत्येंद्र गुप्ता, अवधेश यादव, सत्यम, दीपक, सर्वजीत, अक्षय पांडेय, पारूल, भगवान दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें