फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सागर और अनन्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बिच्छी गांव में स्थित सनबीम विद्यालय में बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना कारण एवं निवारण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एआरटीओ ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सागर पांडेय, अनन्या समेत पांच को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा और एसपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि सड़क पार करने से पहले दोनों तरफ देख लें। इसके बाद तेजी गति से सड़क को पार करें। साथ ही अपने घर के सदस्यों को भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें। उन्हें दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क हादसे पर रोक लगाया जा सकता है। द्वय अधिकारियों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ओबरा के सागर पांडेय व मां वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज की अनन्या, द्वितीय स्थान हासिल करने वाली मां वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल की जागृति एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली संत भगवानंद पब्लिक स्कूल सलैया की निधि एवं एमएस यूपी एम इंटर कालेज राबर्ट्सगंज वीचिका सोनी को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील पांडेय, राजकीय हाईरूकूल चतरा की प्रधानाचार्या उषा सिंह, आरएसएम इंटर कालेज के प्रवक्ता अशोक कुमार, जनता इंटर कालेज परासी पांडेय के प्रधानाचार्य केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें