फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी में पलटी आटो, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में रविवार को अनियंत्रित होकर एक आटो पलट गई। दुर्घटना में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। चालक घायल को छोड़ भाग गया। राहगीरों ने घायलों को दूसरे आटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने एक घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो एक बजे राबर्ट्सगंज से सवारी लेकर आटो चोपन जा रही थी। मारकुंडी में आटो बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में कोन थाना क्षेत्र के देवाटन गांव निवासी रसीद (42), उसकी पत्नी शाहिदा (40), राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डेहरी निवासी बनारसी (50) और दया (41)पता अज्ञात घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने आटो को सीधा कर उसमें दबे दया को बाहर निकाला। इसके बाद एक आटो से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। उधर घटना की सूचना मिलते ही घायलों के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें