फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के रिंकू-निहाल, गोरखपुर के चंदन ने दी पहलवानों को पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विकास खंड के गोरडीहा गांव में बिरहा गायक पं. विजयानंद शर्मा की स्मृति में सोमवार को विशाल कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रामशकल चौबे ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

गोरखपुर हॉस्टल के पहलवान लोरिक और मिर्जापुर के चिन्नी पहलवान के बीच 21 हजार की कुश्ती हुई। दोनों ने खूब दांव पेंच दिखाए लेकिन एक दूसरे को पटखनी नहीं दे पाए। अंतत: यह कुश्ती बराबरी पर छोड़ी गई। वाराणसी के रिंकू और मऊ के रणीधरी के बीच 11 हजार की कुश्ती हुई। इसमें रिकू ने जीत हासिल की। मुगलसराय के राजकुमार और वाराणसी के निदेशन के बीच आठ हजार की की कुश्ती हुई। इसमें भी दोनों पहलवान बराबरी पर छूटे। मिर्जापुर के दिलीप औरगोरखपुर के चंदन के बीच सात हजार की कुश्ती कराई गई। चंदन ने दिलीप को पटखनी देकर पुरस्कार हासिल कर लिया। वाराणसी के निहाल और चंदौली के सिद्धू के बीच पांच हजार की कुश्ती हुई। इसमें निहाल विजयी रहे। इसी तरह पूर्वांचल के अन्य कई पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एक से बढ़कर एक दांव-पेंच देखने को मिले। लोढ़ी प्रधान शमशेर बहादुर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संतोष शर्मा, आशुतोष शर्मा ने कार्यक्रम आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। रेफरी की भूमिका लहरी यादव और राजीव यादव ने निभाई। गोरडीहा प्रधान राजगिरि शर्मा, मनोज शर्मा, ज्वाला प्रसाद शर्मा, इंद्रमोहन शर्मा, देवेंद्र पांडेय, सुदामा व्यास आदि मौजूद रहे। संचालन लल्ला पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें