फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कोयला उद्योग की विकास दर हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली: एनसीएल में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का समापन कंपनी मुख्यालय के अधिकारी मनोरंजन गृह सभागार में विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी सीवीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सूचना प्रोद्योगिकी आईटी के इस दौर में एक व्यक्ति भी बदलाव की कहानी लिख सकता है। तत्पश्चात कंपनी की गृह पत्रिका एनसीएल पैनोरमा के सतर्कता विशेषांक का विमोचन किया गया। इसके पश्चात कंपनी में पारदर्शिता एवं कार्यशैली की बेहतरी के लिए आईटी के इस्तेमाल कोल नेट ई. ऑफिस सीसीटीवी जीपीएस आधारित वीइकल ट्रैकिंग सिस्टम सहित विभिन्न पहलुओं की व्यापक जानकारी दी गई। कंपनी के सीएमडी पी के सिन्हा ने कहा कि हालिया वर्षों में भारतीय कोयला उद्योग की विकास दर काफी तेज रही है और इसका सबसे बड़ा कारण इस दौरान कामकाज में सूचना प्रौद्योगिकी आईटी का दखल रहा है जो पारदर्शिता की बुनियाद है। पूर्व कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने दार्शनिक लहजे में कहा कि अपनी अपेक्षाओं को सीमित रखना और दूसरों को दुखी न करने की भावना हमारी जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। कंपनी की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सतर्कता जागरुकता सप्ताह का भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय, निदेशक वित्त पी एसआर के शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें