घोरावल। हाइब्रिड धान की रिकवरी 67 प्रतिशत की जगह 60 से 62 प्रतिशत करने, विभागीय उत्पीड़न सहित 22 मुद्दों को लेकर हड़ताल शुरू हो गई है। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर, ऑफिसर एसोसिएशन विंध्याचल मंडल के मंडलीय महामंत्री डॉ. बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई है। इस दौरान संगठन के लोगों द्वारा यूपी रीजनल फूड कमिश्नर विंध्याचल मंडल पर धरना प्रदर्शन किया गया।