सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में पूर्व के वर्षों में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानें शनिवार से हाइडिल मैदान में लग गई। करीब दर्जन भर से अधिक दुकानें यहां लगी हैं। रामलीला मैदान के पास कम जगह होने और अक्सर जाम लगने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर हाइडिल मैदान में इस बार दुकानें लगाई गई हैं। शनिवार को इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र जयसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश गुप्ता, चंदन केसरी, शाहिद, संजय अग्रहरि, अमित चौरसिया, सोनू अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, लालू अग्रहरि, मनीष, नियाज, अनूप तिवारी मौजूद रहे।