अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा में कक्षाश: रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने दीपसज्जा तथा दीप संयोजन में सहभागिता की।
कक्षा एक व दो के लिए रंगोली का चित्र बनाकर रंगने की प्रतियोगिता तथा कक्षा 3 से 12वीं के छात्रों को दीपावली तथा सामाजिक मुद्दों पर आधारित रंगोली बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में 23 रंगोलियाँ बनायी गई। इसमें 180 छात्रों ने प्रतिभाग किया। रंगोलियों में भिन्न-भिन्न भाव एवं अर्थ की अभिव्यक्ति से सम्बंधित छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित की गयी। रंगोलियों की चित्रकारी एवं रंगों की सजावट को देखकर देश में वर्तमान ज्वलन्त समस्याएँ जीवन्त हो उठी। एक ओर रंगोली में छात्रों ने देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी तो दूसरी ओर उत्साहवर्धन भी किया। अन्य रंगोलियों में सावधानी हटी दुर्घटना घटी का भी संदेश देते हुए अमृतसर रेल त्रासदी को भी दशार्या गया। दहेज प्रथा, योग, स्वच्छता अभियान, नारी शिक्षा इत्यादि समस्याओं को रेखांकित किया। एक रंगोली में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का स्वप्न 2020 का भारत को सजीव रूप से प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य बीके सिंह ने छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए छात्रों की संवेदना एवं अभिव्यक्ति को सराहा।