अनपरा। भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अनपरा द्वारा सतकर्ता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार की शपथ दिलायी।
प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश के विकास में बाधक है। भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए हर नागरिक को शपथ लेनी पड़ेगी। अग्निशमन निरीक्षक एस पी सिंह, सहायक अग्निशमन निरीक्षक विकास कुमार तथा जसवंत सिंह के नेतृत्व में विद्याथियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु स्वयं को आगे करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें चार सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक फादर लैंसी डिकुन्हा, सिस्टर रजनी, पी जे जोसफ, एस पी श्रीवास्तव, मंगई उमापति, अलका अरोड़ा, सुमम आदि उपस्थित थे।