फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला पंचर बनाने वाले युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में बुधवार को खेत में पंचर बनाने वाले खुर्शीद उर्फ राजू (35) का शव मिला। मृतक के शरीर में धारदार हथियार के निशान थे। इससे हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। दो दिन से दुकानदार लापता था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। शक के आधार पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
राबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासी खुर्शीद उर्फ राजू (35) पुत्र शाहिबजान कम्हारी गांव में घोरावल-खलियारी मार्ग के किनारे गुमटी में पंचर बनाने का कार्य करता था। 15 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे खुर्शीद अपने घर से भोजन कर दुकान में सोने के लिए चला गया। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह वह घर भोजन करने नहीं गया तो उसका पता लगाने के लिए घरवाले दुकान पहुंच गए। दुकान बंद देख उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। दुकानदार की पत्नी सोनी ने पुलिस को पति के गुम होने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सांय करीब चार बजे कुछ लोगों ने खुर्शीद का उसकी दुकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर खेत में एकत्र पानी में शव देख पुलिस को सूचना दी। दुकानदार के शरीर से खून बह रहा था। कई जगहों पर जख्म के निशान थे। इससे प्रतीत हो रहा था कि धारदार हथियार से उसकी हत्या करने के बाद फेंका गया है। उधर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के घरवालों ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाल सीपी पांडेय ने शव को बाहर निकलवा कर अस्पताल ले गए। कुछ ही देर में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित भी पहुंच गए। सीओ विवेकांनद तिवारी ने कहा कि मृतक के पिता शाहिबजान ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही दुकानदार की मौत कैसे हुई इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें