फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के बताए मार्गों का करें अनुसरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र की अध्यक्षता में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक हुई। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद संगठन के कार्यक्रमों और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सक्रियता की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए योजना बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पहली मासिक पुण्यतिथि है और उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनके बताए मार्गों और आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। कहा कि बूथ सत्यापन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक बूथ से बाइक और एंड्र्रायड फोन चलाने वालों की सूची भी लगभग आ चुकी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग मिलकर संगठन के कार्यक्रमों को सही तरीके से पूर्ण करवाए। लोकसभा चुनाव में फतह के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया गया। ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुक है। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को जाता है। इस मौके पर अजीत चौबे, संतोष पांडेय, कृष्णमुरारी गुप्ता, विपिन विहारी, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, रंजना सिंह, अंशु अग्रहरी, गंगा सिंह, अजीत रावत, अनूप तिवारी, उदयनाथ मौर्य, आशुतोष चौबे, सुरेश शुक्ला, सुनीता पांडेय, सुनील सिंह, शंभूनारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें