फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग से बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । तापीय परियोजना अनपरा कालोनी परिसर स्थित डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार मिश्र ने ओजोन के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि ओजोन परत में छिद्र होने के कारण सूर्य की परा बैगनी किरणें पृथ्वी पर सीधे आ रही हैं । जिससे स्किन कैंसर का खतरा बढ़ गया है। इससे बचने के लिए हमें फ्रीज तथा एसी का न्यूनतम प्रयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने कहा कि भोगवादी संस्कृति के कारण प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है । पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अन्य लोगों को जागरूक करना चाहिए । निर्णायक के रूप में दिनेश कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह तथा यादवेंद्र पाठक रहे। बाल वर्ग में अजीत चौहान, राघवेंद्र सिंह व मंतशा परवीन, किशोर वर्ग में रोशन कुमार, महिमा कुमारी व प्रिंस सिन्हा एवं तरुण वर्ग में सुदीक्षा विश्वकर्मा, पूनम भारती तथा सुषमा चौहान क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण भी प्रस्तुत किया गया । इस मौके पर महावीर तिवारी, राकेश कुमार यादव तथा मयाशंकर दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें